प्रयागराज 19 मई (आरएनएस)। झूंसी थाना क्षेत्र के स्थित झूंसी रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार निवासी सुशील शर्मा पुत्र जितेंद्र शर्मा, उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई है।
मृतक के भाई ने बताया कि दोनों भाई घर से दिल्ली जाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। यात्रा के दौरान मंगलवार सुबह अचानक सुशील शर्मा ट्रेन से नीचे गिर गया। घटना के बाद ट्रेन में मौजूद यात्रियों ने शोर मचाया, जिसके बाद वह खुद मौके की जानकारी लेने पहुंचे।
भाई के अनुसार वह झूंसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतर गया और स्टेशन मास्टर से संपर्क कर एंबुलेंस की सूचना दी। इसके बाद आसपास खोजबीन करते हुए जब वह मौके पर पहुंचा तो उसका भाई मृत मिला।
घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

