प्रयागराज 19 मई (आरएनएस)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता और वकील रजनीश कुमार सिंह पर फायरिंग का मुख्य आरोपी आर्ची तिमोथी पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया है। वह पिछले 13 दिनों से फरार है। पुलिस यही दावे कर रही है कि उसकी तलाश की जा रही है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग हासिल नहीं हो सका है।
आर्ची बिशप हाउस में असिस्टेंट के पद पर तैनात है। फायरिंग की घटना में जिस थार का इस्तेमाल हुआ, वह आर्ची ही चला रहा था। वादी रजनीश ने बयान दिया है कि गाड़ी में तीन लोग थे जबकि आरोपी प्रिंसिपल प्रियदर्शनी ने बयान दिया है कि थार में उनके साथ आर्ची ही था। आर्ची ने ही खिलौने वाली पिस्टल से फायरिंग की। फिलहाल पुलिस अब तक न ही उस पिस्टल को बरामद कर पाई है, जिसका घटना में इस्तेमाल हुआ। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आर्ची फरार बताया जा रहा है। शिवकुटी इंस्पेक्टर वीरंद्र सिंह यादव ने बताया कि उसके हर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
बता दें कि इस मामले में आरोपी बनाई गईं प्रियदर्शिनी सिंह बिशप जॉनसन स्कूल (जूनियर विंग) कटरा की प्रिंसिपल हैं। वादी का आरोप है कि प्रिंसिपल के ललकारने पर उन पर फायरिंग की गई। हालांकि पुलिस की ओर से पर्याप्त साक्ष्य न पेश करने का हवाला देकर कोर्ट ने रिमांड अर्जी खारिज करते हुए आठ मई को ही महिला प्रिंसिपल को जमानत दे दी थी। बदमाशों ने एक के बाद एक छह राउंड फायर किए और फिर भागने लगे। खदेडऩे पर कलश चौराहे से बाएं मुड़कर कुछ दूर तक जाने के बाद थार छोड़कर भाग निकले। गाड़ी पर नंबर प्लेट नहीं थी। सूचना पर शिवकुटी पुलिस आ गई। हालांकि, घटना की लिखित जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

