रुड़की,20 मई (आरएनएस)। लंढौरा में बुधवार दोपहर में घर से सोने चांदी के आभूषण और एक लाख रुपये चोरी हो गए है। पीडि़त ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। मोहल्ला हरिजन बस्ती निवासी ओम प्रकाश के मोहल्ले में दो मकान हैं। बुधवार दोपहर में अधिक गर्मी होने के कारण परिवार के सभी लोग बाहर का कुंडा लगा कर कुछ दूरी पर स्थित दूसरे मकान में गए थे। इस दौरान मकान के अंदर घुस कर आलमारी का ताला तोड़कर सोने के कंगन, कुंडल, दो अंगूठी, मंगलसूत्र और चांदी की दो जोड़ी पाजेब दो पंचांगले और आलमारी में रखे एक लाख रुपये चोरी कर लिए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

