रुद्रप्रयाग 21 मई (आरएनएस)। महाराणा प्रताप स्पोट्र्स कॉलेज देहरादून, हरि सिंह थापा स्पोट्र्स कॉलेज पिथौरागढ़ व बालिका स्पोट्र्स कॉलेज चंपावत में प्रवेश के लिए क्रीड़ा भवन में प्रारंभिक चयन प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान क्रिकेट, एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग सहित कई खेलों के लिए छात्रों ने ट्रायल दिया। 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग के खिलाडिय़ों के लिए आयोजित इस चयन प्रक्रिया में आठ ने प्रतिभाग किया। स्पोट्र्स कॉलेज देहरादून के उपक्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर प्रशिक्षक लोकेश कुमार, प्रकाश भट्ट, हरप्रीत सिंह, सोहन रावत, शिखा चंद्र, सुलेखा, गुरमिंदर सिंह और करन ठाकुर आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

