रुद्रप्रयाग 21 मई (आरएनएस)। केदारनाथ यात्रा पर आए एक तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगडऩे से मौत हो गई। ओडिशा निवासी प्रकाश चंद्र (60) परिवार के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे कि फाटा के पास उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उन्हें तत्काल अगस्त्यमुनि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि यात्रा के दौरान ही उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अस्पताल की अधीक्षक डॉ. अक्षिता ममगाईं बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

