देहरादून(आरएनएस)। श्री गुरु राम राय (एसजीआरआर) विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रचार के तहत आयुष मंत्रालय के सहयोग से राष्ट्रीय कार्यशाला सह सेमिनार का आयोजन किया गया। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री लेफ्टिनेंट जनरल भुवन चन्द खंडूरी के राजकीय शोक के कारण हैलीपैड ग्राउंड में करीब 800 प्रतिभागियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और योगाभ्यास किया। विश्वविद्यालय के प्रेसीडेंट श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज भी शामिल हुए। कुलपति प्रो. (डॉ.) के प्रताप ने मानवीय मूल्यों के लिए योग को जरूरी बताया। सेमिनार में मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार जोशी ने मर्म चिकित्सा और योग के समन्वय पर व्याख्यान दिया और विवि में मर्म चिकित्सालय शुरू करने का अनुरोध किया।
आयुष मंत्रालय के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. रामनारायण मिश्र और ऑनलाइन जुड़े बरकतुल्लाह विवि के डीन डॉ. मनोज शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य पर विचार रखे। अंत में संयोजक प्रो. (डॉ.) ओम नारायण तिवारी और आयोजक सचिव डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद रयाल ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व तुलसी का पौधा भेंट किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

