देहरादून 21 मई (आरएनएस)। उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी के तीन होनहार छात्र क्षितिज चवान, अनंत यादव और स्वास्तिक त्रिपाठी ने एनडीए की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर संस्थान का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से एकेडमी परिवार में खुशी का माहौल है।सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज व एकेडमी के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों को एकेडमी की ओर से नि:शुल्क एसएसबी इंटरव्यू प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा। ललित मोहन जोशी ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को दिया।एकेडमी के डायरेक्टर मेजर (रिटा.) ललित सामंत ने कहा कि यह उपलब्धि पूरी एकेडमी के लिए गर्व का विषय है। लिखित परीक्षा पहला पड़ाव थी और उन्हें पूरा विश्वास है कि छात्र इंटरव्यू में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सेना में अधिकारी बनने का सपना पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि भविष्य में नई तकनीकों और आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों को शामिल कर युवाओं को तैयार किया जाएगा। इस दौरान एकेडमी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल (रिटा.) जे. एस. नेगी ने भी सफल छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

