विदेश को फोन नम्बरों से किए जा रहे है फोन व व्हाट्सएप से भेजे गए संदेश
विभूति भूषण भद्र
झाडग़्राम 22 मई (आरएनएस)। देश के पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाकर चंद घंटों में देश दुनियां में ख्याति पाने वाले पश्चिम बंगाल के झाडग़्राम जिले के दुकानदार विक्रम कुमार साव को कथित तौर पर पाकिस्तान व बांग्लादेश के फोन नम्बरों के द्वारा जाम सा मारने की धमकी देने का मामला सामने आते ही खुफिया एजेंसियों के कान भी खड़े हो गए है। विक्रम कुमार साव का आरोप है कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से फोन पर धमकी भरे संदेश मिल रहे हैं। विक्रम ने पहले ही झाडग़्राम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करा दी है। विक्रम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, उनकी दुकान के आस-पास सादे कपड़ों में पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है। लेकिन मिली धमकियों से साव परिवार में दहशत है।
शिकायत के बाद, स्थानीय पुलिस ने कथित धमकी भरे फोन और वीडियो कॉल की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके के निवासियों में चिंता फैल गई है। विक्रम ने कहा कि मुझे पाकिस्तान से वीडियो और फोन कॉल के जरिए बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वे मुझे बम से उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि जो लोग मुझे वीडियो कॉल कर रहे हैं, वे मुझे डराने के लिए खौफनाक इशारे कर रहे हैं और हथियार भी दिखा रहे हैं। उन्होंने मुझे चेतावनी दी है कि तुम्हें इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। विक्रम ने बताया कि उसने कई कॉल नहीं उठाए लेकिन फोन की घंटी बजनी बंद नहीं हुई। उसने कहा कि फोन करने वाले उसे गालियां दे रहे हैं और अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश से भी जान से मारने की धमकियां आ रही हैं, जो मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं। वे मुझसे पूछते हैं, ‘तुम जिंदा हो या मर गए? उन्होंने बताया कि मुझे व्हाट्सएप पर भी मैसेज मिले हैं, जिनमें लिखा है कि तुम्हें बम धमाके में मार दिया जाएगा। विक्रम के मुताबिक, धमकी देने वालों ने पीएम के साथ उसके ‘जुड़ावÓ के बारे में कुछ नहीं कहा लेकिन ये धमकियां तभी से आनी शुरू हुईं, जबसे पीएम मोदी उसकी दुकान पर रुककर झालमुड़ी का स्वाद चखने आए थे।
विक्रम कुमार साव 19 अप्रैल को उस समय सुर्खियों में आए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा से लौटते समय झाडग़्राम स्थित उनके दुकान पर रुके और लोकप्रिय बंगाली झालमुड़ी खाई। इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए और चुनाव प्रचार के दौरान इस पर व्यापक राजनीतिक बहस छिड़ गई। विक्रम कुमार साव के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से उन्हें विदेशी नंबरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं। यह घटना प्रधानमंत्री द्वारा चुनावी रैलियों और बाद में अपनी हालिया विदेश यात्रा के दौरान सार्वजनिक रूप से इस दुकान का जिक्र करने के बाद हफ्तों से चल रही राजनीतिक चर्चा के बाद सामने आई है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

