देहरादून,22 मई (आरएनएस)। जिला प्रशासन ने डोईवाला की रहने वाली कैंसर पीडि़ता की आर्थिक मदद की है। प्रशासन ने उन्हें बड़ी आर्थिक और शैक्षिक राहत पहुंचाई है। पीडि़ता सुनीता ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मिलकर अपनी व्यथा साझा की थी। उन्होंने बताया कि पति के निधन के बाद वे अकेले ही कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रही हैं। आर्थिक स्थिति इतनी दयनीय हो चुकी है कि एक तरफ जहां उनका इलाज रुकने की कगार पर है, वहीं पैसों के अभाव में बच्चों की पढ़ाई भी छूट रही है। उन्होंने डीएम से बच्चों की फीस माफी और आर्थिक मदद की मांग की थी। जिलाधिकारी ने तत्काल कड़े निर्देश जारी किए, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। प्रशासन ने महिला के इलाज और तात्कालिक खर्चों के लिए रायफल क्लब फंड से ?50,000 की नकद सहायता स्वीकृत कर उपलब्ध कराई गई। डीएम सविन बंसल ने बताया कि सुनीता के बेटे का विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित कराया है। फीस न भर पाने के कारण घर बैठी बेटी की शिक्षा को जिला प्रशासन की महत्वाकांक्षी पहल ‘प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदाÓ के तहत दोबारा शुरू करवाया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

