देहरादून,22 मई (आरएनएस)। उत्तराखंड परिवहन निगम (रोडवेज) मुख्यालय में शुक्रवार को आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस मानवीय पहल में रोडवेज के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 26 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में रक्तदान करने वाले कार्मिकों में उप महाप्रबंधक (डीजीएम) प्रदीप सती, सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) मुकेश नौटियाल, सुरक्षा अधिकारी सुशील कुमार, जयराज पुंडीर और संजीव बिष्ट शामिल रहे। इनके अलावा वरुण, प्रीति, पुष्पा, आशीष शर्मा और राजकुमार सहित कई अन्य कर्मचारियों ने भी खून डोनेट किया। इस अवसर पर आईएमए ब्लड बैंक की टीम ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

