कोलकाता 24 मई (आरएनएस)। अभिषेक बनर्जी के डायमंड हार्बर संसदीय क्षेत्र के फलता विधानसभा में कमल खिल उठा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पुन: निर्वाचन में भारी बहुमत से जीत हासिल की है। ऐसे में फलता में पुन: निर्वाचन में भाजपा उम्मीदवार की जीत सहित कई मुद्दों पर तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस के लोगों और कार्यकर्ताओं को संदेश प्रेषित करते हुए भाजपा की शासन व्यवस्था को राष्ट्रीय आतंकवाद करार दिया। विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बीस दिन बाद, तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी फेसबुक लाइव सत्र के माध्यम से सार्वजनिक रूप से सामने आईं। लगभग तीन सप्ताह की चुप्पी तोड़ते हुए, पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार और राष्ट्रीय चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में धांधली हुई थी और दावा किया कि उनकी पार्टी को पहले 220 से 230 सीटें मिलने की उम्मीद थी, लेकिन फिर परिणाम बदल गए। प्रसारण के दौरान, बनर्जी ने हालिया चुनावों को “मजाक” बताया और चुनाव आयोग पर परिणामों को प्रभावित करने के लिए डेटा हैक करने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रशासन की स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नागरिक अपनी नौकरियों और व्यवसायों को लेकर भयभीत हैं। उनकी शिकायतें पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ किए जा रहे व्यवहार तक फैली हुई थीं, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की जीत के बाद टीएमसी के दो हजार से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है और पार्टी कार्यालयों को ध्वस्त कर दिया गया है। पूर्व सीएम ममता ने कहा कि, हमने शासन व्यवस्था को चलाया है और पता है कि काम कैसे होता है लेकिन जिस तरह से अनैतिक कार्य हो रहे है वह ठीक नहीं है। ममता बनर्जी ने कहा कि एडमिनिस्ट्रेटिव टेरर चल रहा है। इलेक्शन कमीशन पर कब्जा किया जा रहा है।उन्होंने सवाल किया कि क्या यह सच में इलेक्शन है या मजाक है। नेशनल इलेक्शन कमीशन ने डेटा हैक कर लिया है.बीजेपी वाले सीआरपीएफ की यूनिफॉर्म पहनकर काउंटिंग सेंटर में घुस गए हैं। वो वोट चुराकर जीते हैं। हमारे 89 विधायक हैं, जबकि 30 विधायकों में विपक्ष का दर्जा दिया जाता है, लेकिन विपक्षी दल के नेता के घर में ताला लगा दिया गया है। पूर्व मंत्री और पूर्व स्पीकर बरामदें में बैठने के लिए बाध्य है। संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है, लेकिन उनकी लड़ाई जा रहेगी। ममता ने बीजेपी पर प्रशासकीय आतंक, टीएमसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, और चुनाव आयोग पर कब्जे का दावा किया। उन्होंने कहा कि संविधान का उल्लंघन हो रहा है और टीएमसी को विपक्ष का दर्जा भी नहीं दिया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

