-घटना से हड़कंप, इलाके में पसरा मातम
कोलकाता 25 मई (आरएनएस)। मध्य-दक्षिण कोलकाता के हेस्टिंग्स इलाके में आज तब हड़कंप मच गया व मातम पसर गया जब स्ट्रीट लाइट का लैंप गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई। सड़क पर लगे एक लैंप पोस्ट से बत्ती गिरने के बाद एक उक्त बच्ची गुडिय़ा खातून (6) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गुडिय़ा सुबह के समय जब बच्ची एक स्ट्रीट लैंप पोस्ट के नीचे खेल रही थी, तभी सुबह के 7 बजे एक बत्ती बच्ची के सिर पर गिर गई।
वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे तुरंत एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार और स्थानीय लोग इलाके में बिजली के खंभों के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। बच्ची सुबह उठते ही खेलने के लिए बाहर चली गई और हर रोज की तरह वह एक बिजली के खंभे के नीचे खेल रही थी। उसी क्षण, बिजली के खंभे से एक बत्ती बच्ची के सिर पर गिर पड़ी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सिर से खून बह रहा था और वह जमीन पर गिर पड़ी।
बच्ची के स्तब्ध परिवार ने दावा किया कि गुडिय़ा की मौके पर ही मौत हो गई थी। जब उसे अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने भी उसे मृत घोषित कर दिया। शोकग्रस्त परिवार ने बताया कि गुडिय़ा हमेशा की तरह खेल रही थी और उसे घर के पास वाली गली में अकेले खेलने की आदत थी। उन्होंने बिजली के खंभों के रखरखाव में लापरवाही का आरोप लगाया है। परिवार का दावा है कि सड़क पर गिरे बिजली के खंभे में तीन छेद थे, लेकिन उसमें केवल एक ही नट लगा हुआ था। स्थानीय लोगों ने यह सवाल भी उठाया है कि क्या लैंप पोस्ट की मरम्मत की जाती थी या नहीं। स्थानीय पुलिस स्टेशन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इलाके को बैरिकेड लगाकर घेर लिया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है। गौरतलब है कि हेस्टिंग्स इलाके में घटना स्थल के पास बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। आस-पास कुछ झुग्गियां भी हैं। इन झुग्गियों में रहने वाले लोग अक्सर फुटपाथ पर समय बिताते हैं। इन घरों के बच्चे अक्सर सड़कों पर खेलते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

