सिवनी 25 मई (आरएनएस)।सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा संचालित योजनाओं, लंबित प्रकरणों तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई।
बैठक में सर्वप्रथम प्रभारी कलेक्?टर राठौर द्वारा जिले में जारी जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्?होंने जनपद, नगरीय निकायवार किये जा रहे जल संरक्षण एवं पुराने जल स्?त्रोंतों के पुनर्जीवन कार्यों की जानकारी ली। उन्?होंने सभी कार्यों को गुणवत्?ता के साथ समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्?त अभियान से जुड़े संबंधित विभागीय अधिकारियों को जल संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी कार्यों के साथ ही अभियान से जन समुदाय को जुडऩे के लिए जनजागरूकता गतिवधियों के सतत आयो?जन के निर्देश दिए हैं।
प्रभारी कलेक्?टर राठौर ने जल जीवन मिशन अंतर्गत एकल एवं समूह नलजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही जिले में पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की उन्?होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में कहीं भी पेयजल को लेकर समस्?या नहीं आनी चाहिए। शिकायतों को प्राथमिकता में लेकर त्?वरित रूप से कार्यवाही की जाए। निकाय एवं ग्राम पंचायत स्?तर पर आवश्?यक मरम्?मत एवं अन्?य कार्यों की तैया?री रखी जाए।
सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की विभागवार विस्?तृत समीक्षा करते हुए प्रभारी कलेक्?टर राठौर ने 50 दिवस एवं 100 दिवस से अधिक समय से लंबित शिकायतों को नियमानुसार कार्यवाही कर प्राथमिकता के आधार पर संतुष्?टी से बंद कराने के निर्देश दिए। उन्?होंने सीपी ग्राम, सीएम मॉनिट सहित अन्?य सभी माध्?यमों में दर्ज शिकायतों का त्?वरित रूप से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
प्रभारी कलेक्?टर राठौर ने गेहूं उपार्जन कार्य की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन कार्यों में किसी भी प्रकार की समस्?या न आए। उपार्जन केंद्रों पर्याप्?त बारदाना के साथ हमालों एवं अन्?य संसाधनों की व्?यवस्?था रहे । साथ ही उपार्जित गेंहू का त्?वरित उठाव कर सुरक्षित भंडार करने के निर्देश दिए हैं। उन्?होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो तथा किसानों को सुगम एवं सुविधाजनक तरीके से अपनी उपज विक्रय करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्?होंने अगामी खरीफ मौसम को ध्?यान में रखते हुए जिले में पर्याप्?त खाद बीज की उपलब्?धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रभारी कलेक्?टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभागों के अंतर्गत जर्जर एवं अनुपयोगी भवनों की अद्यतन जानकारी संधारित कर शीघ्र प्रस्तुत करने तथा ऐसे भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्?होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम अंतर्गत अधिसूचित सेवाओं का भी समय सीमा में निराकरण कर संबंधितों को आवश्?यक सेवाऐं प्रदान करने के लिए निर्देशित किया है। उन्?होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अधिसूचित सेवाओं का कोई भी आवेदन समय बाह्य न हो। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह, अपर कलेक्?टर सुनीता खंडायत, अपर कलेक्?टर सी एल चनाप सहित सभी विभागों के जिला अधिका?री उपस्थित थे।

