जबलपुर 25 मई (आरएनएस)।प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज सोमवार को बरेला स्थित निसर्ग रिसॉर्ट का निरीक्षण कर अनियमितता पाये जाने पर उसे सील कर दिया है। टीम में राजस्व, पुलिस, खाद्य सुरक्षा एवं विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल थे।
एसडीएम जबलपुर अभिषेक सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसीलदार बरेला शशांक दुबे के नेतृत्व में किये गये निरीक्षण में रिसॉर्ट का केवल आंशिक भाग ही डायवर्टेड पाया गया था । इसके साथ ही रिसॉर्ट संचालक के पास फायर एनओसी नहीं थी और अग्निशमन हेतु भी कोई व्यवस्था भी नहीं पाई गई।
एसडीएम जबलपुर ने बताया कि निसर्ग रिसॉर्ट के किचन में गंदगी भी पाई गई थी। संयुक्त टीम में शामिल खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा रिसॉर्ट से खाद्य सामग्री के नमूने परीक्षण हेतु लिए गए हैं।

