उन्नाव,26 मई(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। यहां एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 7 लोगों की मौत हुई है। हादसा लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र में हुआ। दिल्ली से बिहार जा रही बस में 36 यात्री सवार थे। करीब 25 लोग घायल हैं। मृतकों में बिहार के सीवान में तैनात दरोगा रामचंद्र (59) और गुरूग्राम निवासी कैदी छत्तरपाल (59) भी शामिल हैं। छत्तरपाल को गुरूग्राम पेशी पर लाया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस तेज रफ्तार में चल रही थी, तभी चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। घटना के समय बस में सवार अधिकतर यात्री सो रहे थे। बस के अनियंत्रित होने से कुछ यात्री खिड़कियों से एक्सप्रेसवे पर गिर गए। एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया है, जबकि कई अन्य भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं। कुछ यात्री बस से निकलकर गहरे गड्ढे में गिर गए थे।
पुलिस ने बताया कि बस में सवार धिकतर यात्री बस्ती, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया है। हादसा लखनऊ से 40 किलोमीटर दूरी पर हुआ है। मौके पर 5 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2 लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लिया है और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

