नईदिल्ली,26 मई(आरएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के बाद मंगलवार को सीएनजी की कीमतें 2 रुपये बढऩे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि रोज-रोज पेट्रोल-डीजल के दाम और सीएनजी के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, वह धीमे जहर की तरह है, जो गरीबों को तबाह कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इन मुद्दों पर ध्यान नहीं देना चाहते और देश को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं।
खडग़े ने पत्रकारों से कहा, मैंने कल ही कहा था कि ये नरेंद्र मोदी की रणनीति है। ये एक तरह से धीमा जहर है, जो गरीबों को तबाह कर रही है। मोदी सरकार हर दिन थोड़ी-थोड़ी कीमतें बढ़ा रही है। अगर हफ़्तेभर में कीमतें 10-12 रुपये तक बढ़ जाती हैं, तो इसका मतलब यह है कि नरेंद्र मोदी इन मुद्दों पर ध्यान नहीं देना चाहते और वे देश को बर्बादी की ओर धकेल रहे हैं।
खडग़े ने आगे कहा, प्रधानमंत्री मोदी कहते रहते हैं कि वे सबकुछ देश के लिए कर रहे हैं, लेकिन आज लोग मर रहे हैं। अगर महंगाई ऐसे ही बढ़ती रही, बेरोजग़ारी बढ़ती रही, फैक्ट्रियां और छोटे उद्योग बंद होते रहे तो देश का क्या होगा? सभी श्रेणी के लोग इस सरकार से नाराज है। मोदी सरकार जब से आई है, तब से लगातार पेपर लीक सामने आए हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी पर्यटक की तरह सिर्फ विदेश घूमने में व्यस्त हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

