0-सीएम सुवेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता,26 मई(आरएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कई अहम फैसलों को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार 27 मई से अन्नपूर्णा योजना के लिए फॉर्म जारी करना शुरू कर देगी, जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 3,000 रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और पूजा स्थलों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानें खोलने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही आम लोगों के लिए भोजन को लेकर भी अहम घोषणा की गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सप्ताह में 2 बार 5 रुपये में मछली और चावल का भोजन उपलब्ध कराएगी। उनके अनुसार, लोगों को किफायती भोजन उपलब्ध कराने के लिए इस पहल के तहत लगभग 400 विशेष कैंटीन स्थापित की जाएंगी। बंगाल की खाद्य संस्कृति में मछली-भात बेहद अहम माना जाता है और सरकार इसे कम कीमत पर उपलब्ध कराकर गरीब तबकों को राहत देना चाहती है। चुनावों के दौरान भी ये मुद्दा उठा था।
मुख्यमंत्री सुवेंदु ने कहा, स्कूलों, कॉलेजों और मंदिरों के एक किलोमीटर के दायरे में शराब की दुकानें संचालित करने की अनुमति नहीं होगी। इससे यह सुनिश्चित होगा कि युवा शराब के लालच में न पड़ें। अन्नपूर्णा योजना के फॉर्म कल से राज्य सचिवालय द्वारा जारी किए जाएंगे। इस योजना के तहत सभी भारतीय लाभ प्राप्त करने के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार स्वास्थ्य विभाग से अलग होकर एक आयुष विभाग भी स्थापित करेगी।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

