दतिया 26 मई (आरएनएस)।नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु आज मंगलवार को न्यू कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े द्वारा जिले के विभिन्न अंचलों से आए 128 से अधिक आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिए निर्देशित किया। अनिराकृत आवेदनों के लिये समय-सीमा निर्धारित कर अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान ग्राम जिगना के ग्रामवासियों द्वारा सामूहिक रूप से सरकारी भूमि से कब्जा हटवाने संबंधी आवेदन दिया। कलेक्अर द्वारा आवेदन पर गंभीतरा से कार्यवाही करते हुए तहसीलदार बड़ौनी को कार्यवाही कर आवेदन का निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम भिल्ला पंचायत रावरी के ग्रामवासियों द्वारा आम रास्ता पर जो ग्राम से से दाउ बाबा स्थान तक रोड़ बनवाये जाने का आवेदन दिया। कलेक्टर द्वारा आवेदन पत्र सुवाई करते हुए सीईओ जनपद पंचायत दतिया को आवश्यक कार्यवाही कर आवेदन के निराकरण करने के निर्देश दिए।
इसी प्रकार जन सुनवाई के दौरान रास्ता अवरूद्ध करने, नाली के पानी की निकासी, वृद्धवस्था पेंशन, सीमांकन, नामांतरण, बटवारा, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, सड़क निर्माण, साफ-सफाई व्यवस्था, खाद्यान वितरण, आर्थिक सहायता, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए जिसके निराकरण हेतु कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए तथा कुछ आवेदकों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।
जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार तेम्रवाल, अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे, संयुक्त कलेक्टर श्रृति अग्रवाल सहित सभी जिला अधिकारीगण उपस्थित रहे।

