दतिया 26 मई (आरएनएस)। जिले के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल सीता सागर में वाटर स्पोट्र्स गतिविधियां प्रारंभ करने हेतु जिला पुरातत्त्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद दतिया द्वारा टेंडर जारी किया गया है। टेंडर प्रक्रिया दिनांक 26 मई 2026 से प्रारंभ हो चुकी है, जबकि निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।
उक्त टेंडर की विस्तृत जानकारी एवं शर्तें एमपी टेंडर की वेबसाइट द्वश्चह्लद्गठ्ठस्रद्गह्म्ह्य.द्दश1.द्बठ्ठ पर उपलब्ध हैं। इच्छुक फर्म, एजेंसी एवं निविदाकार निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

