रुद्रपुर,26 मई(आरएनएस)। मंगलवार को शांतिपुरी में किच्छा क्रय-विक्रय समिति के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष कमल ठठोला का भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कमल ठठोला के समिति उपाध्यक्ष बनने से क्षेत्र के किसानों को समिति की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि संबंधी कार्यों में तेजी आएगी। स्वागत कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी, प्रधान कविता तिवारी, जगदीश कांडपाल, खुशाल सिंह कोरंगा, पूरन चौहान, भवन पाठक, दीपक तिवारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

