रुद्रपुर,26 मई(आरएनएस)। राणा प्रताप इंटर कॉलेज खटीमा में सोमवार को ‘अध्यापक सम्मान समारोहÓ हुआ। जिसमें में शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ मेधावी विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अमित कुमार ने कहा कि शिक्षक और बैंकर दोनों समाज निर्माण के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बचत की आदत अपनाने और गलतियों से सीख लेकर आगे बढऩे की प्रेरणा दी। तारादत्त काण्डपाल ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया, जबकि विद्यालय प्रबंधक गीता राम बंसल ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत किया। बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हाईस्कूल के भरत नेगी, मुस्कान गुप्ता और विशाखा तथा इंटरमीडिएट के निवेदिता जोशी, शिवा रस्तोगी एवं खुशी चौहान को सम्मानित किया गया।प्रधानाचार्य रवीन्द्र प्रकाश पंत ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की। यहां विशिष्ट अतिथि डॉ. विवेक अग्रवाल, डॉ. शिप्रा अग्रवाल एवं सेवानिवृत्त प्रबंधक हरदेव सिंह राणा, हरीश चंद्र मठपाल, एसएमसी अध्यक्ष राहुल गुप्ता, पीटीए अध्यक्ष ममता जोशी आदि रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

