रुड़की,26 मई(आरएनएस)। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को 19 सूत्रीय मांग पत्र भेजा है। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। संगठन के जिला संरक्षक डॉ. मेघराज सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि संविदा, उपनल और आउटसोर्स कर्मियों के लिए भी आरक्षण व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। इसके साथ ही अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं कर्मचारियों के वेतन की व्यवस्था भी सरकारी विद्यालयों की तर्ज पर करने की मांग की गई। ज्ञापन में छात्रवृत्ति वितरण में सुधार, इरशाद हुसैन रिपोर्ट लागू करने, अंतरमंडलीय स्थानांतरण शुरू करने और पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र लागू करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आरक्षण रोस्टर नियमानुसार लागू किया जाए और अतिदुर्गम से दुर्गम क्षेत्रों में होने वाले स्थानांतरण भी नियमों के अनुरूप हों।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

