रुड़की,26 मई(आरएनएस)। पिरान कलियर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक बार फिर हाथी की दस्तक से लोगों में दहशत फैल गई। कांवड़ पटरी मार्ग पर बिजलीघर के पास एक जंगली हाथी के दिखा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को आबादी वाले क्षेत्र से जंगल की ओर खदेडऩे का अभियान शुरू किया। मंगलवार सुबह कांवड़ पटरी के पास स्थित बिजलीघर के ठीक बगल में हाथी को घूमते हुए दिखा। स्थानीय निवासी मासूम, दिलशाद, देसराज, राजन, महबूब और कल्लू आदि का कहना है कि संभवत: यह वही हाथी है, जो पहले भी कई बार क्षेत्र में दिखाई दे चुका है। लोगों ने बताया कि अचानक आबादी वाले क्षेत्र और कांवड़ पटरी जैसे व्यस्त मार्ग पर हाथी का पहुंचना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। वन क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि लोगों को सतर्क रहने और हाथी के करीब न जाने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि हाथी को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि हाथी को देखने के लिए भीड़ न लगाएं और किसी प्रकार की छेड़छाड़ न करें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

