रुड़की,26 मई(आरएनएस)। लंढौरा में ऊर्जा निगम की दो टीमों ने छापेमारी अभियान चलाकर करीब 40 घरों में बिजली चोरी पकड़ी है। एसडीओ का कहना है कि बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी गई है। मंगलवार सुबह ऊर्जा निगम की दो टीमों ने एसडीओ गुलशन बलूनी के नेतृत्व लंढौरा में बिजली चोरी पकडऩे के लिए छोपमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 40 घरों में कटिया डालकर बिजली चोरी होते पकड़ी गई। एसडीओ का कहना है कि सभी के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दे दी गई है। एसडीओ ने लोगों से अपील की कि लोग बिजली चोरी न करें। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में अवरलोड होने पर ट्रांसफार्मर खराब होने की संभावना ज्यादा रहती है इसलिए घरों में लगे सभी उपकरण एक साथ न चलाएं। ऐसा करने से बिजली का खर्च कम करने के साथ ही मोहल्लों में लगे ट्रांसफार्मर सुरक्षित रखे जा सकते हैं। एसडीओ का कहना है कि लंढौरा और क्षेत्र में बिजली चोरों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान टीम में झबरेड़ा उपखंड अधिकारी अवर अभियंता नसीम अहमद, गौरव पुंडीर, नदीम, गालिब, रामवीर, सलीम आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

