रुड़की,26 मई(आरएनएस)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, गुलाब शाह पीर में मंगलवार को करियर कार्यशाला कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल के बाद, करियर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की करीब 200 छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान 12वीं के बाद उपलब्ध कोर्स, करियर विकल्प, कॉलेज चयन और स्कॉलरशिप योजनाओं की जानकारी देकर छात्राओं का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को भविष्य से जुड़े निर्णय सही जानकारी और आत्मविश्वास के साथ लेने के लिए प्रेरित करना रहा। करियरशाला, शिक्षा विभाग हरिद्वार एवं अलोहोमोरा एजुकेशन फाउंडेशन की संयुक्त पहल के तहत जिले के राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

