विकासनगर,26 मई(आरएनएस)। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस नंदन सिंह की अदालत ने मंगलवार को एनडीपीएस के एक आरोपी को दोषी करार दिया है। आरोपी को जेल में बिताई गई अवधि व दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 15 फरवरी 2021 को पुलिस ने चकराता निवासी यशपाल को धर्मावाला-सहारनपुर रोड से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 6.40 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सोमवार को आरोपी ने न्यायालय के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार दिया। जुर्माना न चुकाने पर दोषी को दो माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

