विकासनगर,26 मई(आरएनएस)। सेलाकुई स्थित एक कंपनी के निदेशक ने कंपनी के पूर्व निदेशक और उनके पति पर कंपनी के मूल दस्तावेज कब्जे में रखने, स्वयं को कंपनी का निदेशक बताकर बैंक खाते में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों और व्यापारिक साझेदारों को गुमराह करने तथा अवैध धनराशि की मांग करने का भी आरोप पूर्व निदेशक पर लगाया है। कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

