विकासनगर,26 मई(आरएनएस)। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुर हुकुमतपुर स्थित बालाजी कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। तहरीर के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की तलाश की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

