विकासनगर,26 मई(आरएनएस)। चकराता वन प्रभाग अंतर्गत देवघार रेंज की ओर से बढ़ती गर्मी और वनाग्नि की घटनाओं की आशंका को देखते हुए चीड़ बहुल आरक्षित जंगलों में विशेष वन अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सड़कों और आबादी से लगे क्षेत्रों में साफ-सफाई कर चीड़ की सूखी पत्तियां (पीरूल) और घास हटाई गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

