विकासनगर,26 मई(आरएनएस)। विकासनगर के कैनाल रोड पर स्थित प्राइवेट बसों के स्टैंड में बने कमरों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना पर तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। स्टैंड में आग के समय एक बस भी खड़ी थी, लेकिन समय रहते बस को वहां से निकाल दिया था। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

