हरिद्वार,26 मई(आरएनएस)। हिंदू महिलाओं और लड़कियों के शोषण के खिलाफ महाकाली वाहिनी का पहला दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन ऋषिकेश में आयोजित होगा। राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. उदिता त्यागी ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि महाकाली वाहिनी का गठन हिंदू महिलाओं, युवतियों को बचाने के लिए किया गया है। युवतियां अन्य समुदाय के जाल में फंसती जा रही हैं उन्हें बचाया जाएगा। संगठन पीडि़ताओं को हर तरह कानूनी, आर्थिक मदद भी करेगी। उन्होंने बताया कि 27, 28 मई को ऋषिकेश में आयोजित होने वाले दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय अधिवेशन में महाकाली वाहिनी की सैकड़ों महिलाएं एकत्र हो रही हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय सह समन्वयक डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. संध्या कौधिक, मंडल समन्वयक रीना त्यागी, मधु त्यागी आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

