हरिद्वार,26 मई(आरएनएस)। ऊर्जा निगम की टीम ने सोमवार को नगर पंचायत सुल्तानपुर और गांव महतोली में छापेमारी कर 18 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। एसडीओ सचिन सचदेवा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर जांच की। इसमें सामने आया कि सभी उपभोक्ता मीटर से पहले कट लगाकर अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे। टीम ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि विभाग को नगर पंचायत सुल्तानपुर और गांव महतोली में लगातार बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह अभियान चलाया गया।
उन्होंने कहा कि बिजली चोरी रोकने के लिए विभाग की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी और सभी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अभियान में ऊर्जा निगम की टीम के साथ जेई पवन सक्सेना सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

