हरिद्वार,26 मई(आरएनएस)। श्रद्धालुओं को दक्षिण भारत के धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चला रहा है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए सहायक महाप्रबंधक वायु नंदन शुक्ला ने बताया कि 12 जून को योगनगरी से ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग के लिए चलेगी। इसकी बुकिंग शुरू की गई है। 11 रात एवं 12 दिन की यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, द्वारकाधीश, नागेश्वर, सोमनाथ, त्रियंबकेश्वर, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर शामिल हैं। इसका पैकेज शुल्क स्लीपर का 24100 रुपये है। इसी प्रकार तिरुपति बालाजी, रामनाथ स्वामी, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी दर्शन, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग का भी टूर 29 जून से 10 जुलाई तक है।
इसका स्लीपर शुल्क 24350 रुपये है। 2, 3 एसी का किराया अलग है। इसमें खानपान, ट्रेन टिकट, रहना, बस सेवा आदि सबकुछ है। इस दौरान नवीन गोयल, अमित राणा आदि उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

