हरिद्वार,26 मई(आरएनएस)। सिडकुल क्षेत्र में बीते दिनों हुए सड़क हादसे में पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया था, जिसमें सवार एक युवती की मौत हो गई थी। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है। मायापुर स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी निवासी सोनिका ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बहन दीपा 24 मई को ई-रिक्शा में सवार होकर जा रही थीं। दीप गंगा अपार्टमेंट से पहले सरकारी चिकित्सा केंद्र के सामने एक तेज रफ्तार बोलेरो ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दीपा गंभीर रूप से घायल हो गईं और अस्पताल में उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी। हादसे के बाद चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस को मौके से बोलेरो का चेसिस नंबर मिला है, जिसके आधार पर वाहन की जानकारी जुटाई जा रही है। थानाध्यक्ष सिडकुल अजय शाह ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

