हरिद्वार,26 मई(आरएनएस)। सिडकुल पुलिस ने आर्म्स एक्ट के आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया। एसओ अजय शाह ने बताया कि वारंटी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके चलते गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। सोमवार की रात दबिश देकर आरोपी मस्जिद के पास निवासी आशू अली को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

