रितेश देशमुख स्टारर और निर्देशित ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजीÓ सिनेमाघरों में एक मई को रिलीज हुई थी. तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. धुआंधार कमाई के साथ ही इस फिल्म ने कई उपलब्धियां भी अपने नाम कर ली है. चलिए यहां इस रिपोर्ट में जानते हैं ‘राजा शिवाजीÓ ने कौन से पांच बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं?
‘राजा शिवाजीÓ सिनेमाघरों में मराठी और हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी. इसे दर्शकों से खूब प्यार मिला है. फिल्म में रितेश देशमुख के अलावा जेनेलिया डिसूजा, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त और विद्या बालन सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किय़ा है. फिल्म में सलमान खान ने भी कैमियो किया है. ‘राजा शिवाजीÓ रिलीज के पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है और ये चौथे हफ्ते में भी खूब कमाई कर रही है. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो मेकर्स के मुताबिक इस फिल्म ने रिलीज के 24 दिनों में भारत में 101.4 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली मराठी फिल्म बनकर मराठी सिनेमा में एक नया चैप्टर लिख दिया है.
‘राजा शिवाजीÓ मराठी सिनेमा के इतिहास में भारत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बन गई है.
‘राजा शिवाजीÓ ने मराठी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म सैराट के 90 करोड़ के कलेक्शन को मात दे दी है और ये मराठी की हाईस्ट ग्रॉसिंग फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं.
‘राजा शिवाजीÓ वर्ल्डवाइड 114 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर दुनियाभर में ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है.
ऐतिहासिक ड्रामा आधिकारिक तौर पर रितेश देशमुख के शानदार करियर की 10वीं 100 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. उनकी पिछली 100 करोड़ की कमाई करने वाली 9 बॉलीवुड मल्टीस्टारर कमर्शियल फिल्में थी. वहीं खुद से निर्देशित क्षेत्रीय फिल्म के साथ यह मुकाम हासिल करना एक शानदार उपलब्धि है.
‘राजा शिवाजीÓ ने रिलीज के पहले दिन 11.7 करोड़ से शुरुआत की थी और इसी के साथ ये मराठी सिनेमा की सबसे अपनी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई थी.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

