अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक ड्रामा फिल्म चांद मेरा दिल कारोबारी दिनों में लौट आई है। हैरानी की बात यह है कि शुरुआती दिन में आंकड़ों में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म के लिए आने वाले दिन कितने मुश्किल हो सकते हैं, इसका अंदाजा अभी से लगाया जा सकता है। दूसरी ओर, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म पति पत्नी और वो दो की कमाई भी नीचे आने लगी है।
सैकनिल्क के मुताबिक, चांद मेरा दिल ने अपने पहले सोमवार को यानी चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह अब तक का सबसे कम कलेक्शन है, क्योंकि इसने तीसरे दिन 4.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये और पहले दिन 3 करोड़ रुपये कमाए थे। 4 दिनों में यह सिर्फ 13.25 करोड़ रुपये जुटा पाई है। ऐसा लगता है कि 20 करोड़ कमाने में फिल्म को पूरा हफ्ता लग जाएगा, क्योंकि असली संघर्ष अब शुरू हो गया है।
आयुष्मान खुराना की अदाकारी वाली फिल्म ‘पति पत्नी और वो दोÓ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। दूसरे सोमवार को इसने 1.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे रविवार को इसने 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 11 दिनों में इस फिल्म ने कुल 37.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

