सिनेमाघरों में इन दिनों साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्में लगी हैं। बॉलीवुड फिल्मों चांद मेरा दिल और पति पत्नी और वो दो पर साउथ की दृश्यम 3 और करुप्पु भारी पड़ रही हैं।
मलयालम अभिनेता मोहनलाल की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3Ó को दर्शक पसंद कर रहे हैं। हालांकि वीकएंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। सोमवार को इसने 7.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। रविवार को इसने 13.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शुरुआती पांच दिनों में ‘दृश्यम 3Ó का कुल कलेक्शन 61.80 करोड़ रुपए हो गया है।
सूर्या और तृषा की अदाकारी वाली फिल्म ‘करुप्पुÓ को दर्शक दूसरे हफ्ते में भी खूब पसंद कर रहे हैं। हालांकि वीकएंड के बाद इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। दूसरे सोमवार को इसने 5.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दूसरे रविवार को इसने 14.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 11 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 154.75 करोड़ रुपये हो गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

