ग्वालियर 27 May, (rns) । ग्वालियर के बिरलानगर सिविल अस्पताल में मंगलवार को प्रसव के लिए भर्ती हुई एक 25 वर्षीय प्रसूता की जान पर उस वक्त बन आई, जब सीजेरियन ऑपरेशन के दौरान अचानक अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। महिला की हालत इतनी गंभीर हो गई कि वह मौत की कगार पर थी। लेकिन अस्पताल प्रबंधन की सूझबूझ और 14 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की मुस्तैदी ने हार नहीं मानी।
डॉक्टरों ने ऑपरेशन थिएटर में कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित बचा लिया। चंदन नगर निवासी रुकसार को प्रसव पीड़ा होने पर बिरलानगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने जटिल स्थिति को देखते हुए सीजेरियन ऑपरेशन शुरू किया, तभी अचानक उसे हैवी ब्लीडिंग होने लगी, जिससे उसका ब्लड प्रेशर तेजी से गिरने लगा और हालत बेहद नाजुक हो गई। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए अस्पताल प्रबंधन ने बिना एक पल गंवाए अलर्ट जारी किया और तत्काल शहर के अन्य अस्पतालों से भी मदद मांगी

