नई दिल्ली 27 May, (Rns) : NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले की जांच कर रही केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसी ने इस मामले में दो और मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों में लातूर के डॉक्टर डॉ. मनोज शिरुरे शामिल है। CBI के मुताबिक, डॉ. शिरुरे ने तीन छात्रों को केमिस्ट्री के लीक प्रश्न दिलाने में अहम भूमिका निभाई। चौंकाने वाली बात यह है कि इन तीन छात्रों में एक आरोपी कोचिंग सेंटर संचालक का बेटा भी बताया गया है। जांच में सामने आया कि प्रश्न आरोपी पी. वी. कुलकर्णी से हासिल किए गए थे।
दूसरा गिरफ्तार आरोपी तेजस हर्षदकुमार शाह है, जो पुणे स्थित डॉ. अभंग प्रभु मेडिकल अकादमी (APMA) में फिजिक्स फैकल्टी है। आरोप है कि उसने गिरफ्तार आरोपी मनीषा हवालदार से NEET-UG 2026 के लीक फिजिक्स प्रश्न हासिल किए थे।

