कोलकाता 27 may, (Rns) । भाजपा कार्यकर्ताओं को खुलेआम धमकी देने के आरोप में फरार चल रहे दक्षिण 24 परगना जिले के बिष्णुपुर से तृणमूल कांग्रेस विधायक दिलीप मंडल को आखिरकार पुलिस ने दबोच लिया है।
बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और डायमंड हार्बर पुलिस की संयुक्त टीम ने ओडिशा के पुरी स्थित एक होटल में छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया, जिन्हें अब कोलकाता लाने की तैयारी की जा रही है।
घटनाक्रम
सबसे पहले इंटरनेट मीडिया पर विधायक दिलीप मंडल का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे भाजपा कार्यकर्ताओं को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते नजर आ रहे थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद स्थानीय थाने में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी

