कुशीनगर, 27 मई (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, उ0प्र0 जनपद इकाई कुशीनगर का कार्यकाल पूरा होने के बाद नये कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें राहुल चर्तुवेदी को कार्यवाहक अध्यक्ष तथा समी हैदर को कार्यवाहक जिला मंत्री चुना गया। उक्त कार्यकारिणी दो माह तक संगठन का कार्य देखेगी।
पूर्व सूचना के अनुसार कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संयुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी जिला कार्यकारिणी की चुनाव होने तक उ0प्र0 मि0 क0 क0 संघ उ0प्र0 जनपद शाखा कुशीनगर के कार्यवाहक अध्यक्ष, मंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री, सम्परीक्षक, संयुक्त मंत्री, सांस्कृतिक कार्य एवं कीड़ा मंत्री के पद पर सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। जिसमें राहुल चतुर्वेदी कार्यवाहक अध्यक्ष, संजय भारती कार्यवाहक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, समी हैदर कार्यवाहक जिला मंत्री, विजय प्रताप कुशवाहा, कार्य वाहक संप्रेक्षक, अवधेश लाल श्रीवास्तव कार्यवाहक संयुक्त मंत्री, अमिरुल्लाह अंसारी कार्यवाहक कोषाध्यक्ष, अजय लाल कर्ण कार्यवाहक संगठन मंत्री, अभिषेक सिंह कार्यवाहक सांस्कृतिक कार्य एवं कीड़ा मंत्री चुने गए। उक्त कार्यवाहक कार्यकारिणी अगले आम चुनाव तक कार्य करेगी। साथ ही उक्त कार्यवाहक कार्य कारिणी अगले दो माह में संविधान के अनुसार चुनाव अधिकारी व सहायक चुनाव अधिकारी का चयन करते हुए नयी कार्यकारिणी का गठन भी सुनिश्चित करेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

