कुशीनगर, 27 मई (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी
वित्त एवं राजस्व वैभव मिश्रा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में फाजिलनगर ओवरब्रिज एवं फ्लाई ओवर पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए एडीएम एफआर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एनएचएआई को तत्काल प्रभाव से आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पीडब्ल्यूडी, आरटीओ, पुलिस विभाग एवं एनएचएआई की संयुक्त टीम गठित कर क्षेत्र का ऑडिट कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। अपर जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि जल भराव वाले क्षेत्रों एवं संवेदनशील मोड़ों पर तत्काल वाटर टेरेस बैरिकेडिंग लगाई जाए। जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके। बैठक में पुलिस विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क सुरक्षा अभियान के तहत लगातार प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 22 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वर्तमान में जिले में 08 विशेष सीसी टीमें गठित है। जो 24 घंटे सड़कों पर निगरानी एवं कार्रवाई कर रही हैं। स्कूली बच्चों की सुरक्षा के संबंध में आरटीओ विभाग ने जानकारी दी कि अनफिट एवं नियम विरुद्ध संचालित स्कूली वाहनों की नियमित जांच की जा रही है तथा ऐसे वाहनों के विरुद्ध सीज करने की कार्रवाई भी निरंतर की जा रही है। शिक्षा विभाग के सहयोग से आईएसएमपी पोर्टल प्रारंभ किया गया है। जिस पर जनपद के सभी चिन्हित स्कूली वाहनों का विवरण अपलोड कर ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है। किसी वाहन की फिटनेस समाप्त अथवा अनफिट पाए जाने पर तत्काल डिजिटल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में चिकित्सा विभाग द्वारा बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायलों को गोल्डन ऑवर के अंतर्गत शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने हेतु जनपद के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स एवं संवेदनशील स्थलों के निकट एम्बुलेंस की तैनाती कर दी गई है। बैठक में संबंधित विभागों के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

