अयोध्या 27 मई (आरएनएस)। आवागमन के दौरान नागरिकों को भीषण गर्मी से बचाने के लिए नगर निगम ने शहर में जगह-जगह टेंट लगवाया है। अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ ने बताया कि महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में श्रीराम हास्पिटल, वशिष्ठ कुंड चौराहा, रिकाबगंज, नियावां में 864 वर्ग फीट के दो-दो पंडाल सभी स्थानों पर लगाए गए हैं, जिनकी ऊंचाई 16 फीट की गई है, ताकि वाहनों की आवागमन में कोई दिक्कत ना हो। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व गर्मी के दौरान हनुमानगढ़ी पर 216 फीट लंबाई में टेंट लगाया गया है। ये टेंट 18 फीट की चौड़ाई में लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि अयोध्या नगर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए स्प्रिंकलर मशीन से पानी का छिड़काव लगातार कराया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

