अयोध्या 27 मई (आरएनएस)।गंगा दशहरा के अवसर पर नित्य सरयू आरती घाट पर आन्जनेय सेवा समिति ने 11000 दीयों से भव्य आरती किया । शाम होते ही पूरा घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और वैदिक मंत्रोच्चार और भजन-कीर्तन के बीच मां सरयू की आरती का दिव्य दृश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति की, इसके साथ ही सरयू घाट पर आकर्षक फूल बंगला भी सजाया गया, जहां रंग-बिरंगे फूलों से विशेष सजावट की गईथी। इस अवसर पर श्री राम बल्लभा कुंज अधिकारी संत राजकुमार दास, महामण्डलेश्वर गिरीश दास, ज्योतिष आचार्य राकेश दास, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहें। सरयू आरती के संयोजक एवं आन्जनेय सेवा समिति के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास ने बताया कि गंगा दशहरा पर मां सरयू की विशेष झांकी सजाई गई है, फूल बंगला सजाया गया है हजारों की संख्या में श्रद्धालु के मध्य भव्य आरती की गयी। उन्होंने बताया कि सरयू तट पर यह परंपरा करीब 125 वर्षों से लगातार निभाई जा रही है, इस अवसर पर राम नगरी के संत महंत प्रमुख रूप से उपस्थित रहें। समारोह का संचालन कर रहे पत्थर मंदिर महंत मनीष दास ने कहा, ष्आज गंगा दशहरा/गंगा जन्मोत्सव के अवसर पर पावन गंगा दशहरा का पर्व है। मां भगवती गंगा के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में भव्य फूल बंगले की झांकी, सरयू आरती और मां भगवती गंगा की आरती भव्य दिव्य ढंग से आंजनेय सेवा संस्थान के द्वारा मनाया गया। धार्मिक मान्यता है कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं, इसी कारण यह पर्व सनातन परंपरा में विशेष महत्व रखता है। इस दिन दर्शन मात्र करने से ही जीवन के समस्त पाप से मुक्ति मिलती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

