अयोध्या 27 मई (आरएनएस)। सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मण्डल देवव्रत कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय द्वारा 30 मई 2026 को प्रात: 10 बजे से राजकीय आईटीआई परिसर बेनीगंज अयोध्या में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। ऐसे अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक, डिप्लोमा एवं आई0टी0आई0 आदि है, प्रतिभाग कर सकते है। ऐसे अभ्यर्थी तवरहंतेंदहंउ.नच.हवअ.पउ (रोजगार मेला आई0डी0-13013) एवं पोर्टल पर पंजीकरण कराकर प्रतिभाग कर सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को राजकीय आई0टी0आई0 परिसर बेनीगंज अयोध्या में उपस्थित हों। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय आदि देय नहीं है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

