– एक्सपायरी दवाओं का जखीरा मिलने से मचा हड़कंप
महोली/सीतापुर 27 मई (आरएनएस)। महोली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और क्लीनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी क्लीनिक को सील कर दिया। डीएम डा. राजा गणपति आर के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम, राजस्व विभाग और औषधि विभाग की संयुक्त छापेमारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सीएचसी अधीक्षक डा. दीपांशु शुक्ला, नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी तथा जिला औषधि निरीक्षक अनीता कुरील की संयुक्त टीम ने मस्जिद बाजार क्षेत्र में संचालित वर्मा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध क्लीनिक संचा होता मिला, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते लीनिक को बंद कर सील कर दिया गया। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं बरामद हुईं। साथ ही बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण में भी गंभीर अनियमितताएं पाई गईं। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर दस्तावेजों की जांच की और कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में संचालित झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध क्लीनिक संचालकों में दहशत का माहौल है। सीएचसी अधीक्षक डा. दीपांशु शुक्ला ने स्पष्ट कहा कि बिना मानक और बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों एवं क्लीनिकों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

