तंबौर/सीतापुर 27 मई (आरएनएस)। शारदा नदी किनारे मगरमच्छ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। ग्राम अकबरपुर के पास निर्माणाधीन पुल के निकट मंगलवार को नदी के दूसरी ओर पानी से बाहर बैठे विशालकाय मगरमच्छ को देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। मौजूद लोगों ने मगरमच्छ का वीडियो भी बनाया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन पुल के आसपास रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। गर्मी के चलते नदी में पानी कम होने पर बच्चे और युवक यहां स्नान भी करते हैं। ऐसे में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोगों की चिंता बढ़ गई है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बृजेश राय मौके पर पहुंचे और लोगों को नदी किनारे सतर्क रहने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि हिंसक जलीय जीवों की मौजूदगी को देखते हुए सावधानी बेहद जरूरी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस स्थान पर मगरमच्छ दिखाई दिया है, वहां पहले भी कई युवक नदी में डूब चुके
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

