हरगांव/सीतापुर 27 मई (आरएनएस)। हरगांव विद्युत विभाग की टीम ने मंगलवार रात औचक निरीक्षण अभियान चलाकर बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। 33ध्11 केवी विद्युत उपकेंद्र हरगांव के अवर अभियंता अशोक वर्मा और उपकेंद्र अधिकारी अचल मिश्र के नेतृत्व में नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में जांच की गई। निरीक्षण के दौरान 10 उपभोक्ता विभिन्न तरीकों से बिजली चोरी करते पकड़े गए। कई स्थानों पर मीटर में छेड़छाड़ और स्वीकृत भार से अधिक लोड चलता मिला। विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मुकदमे दर्ज कराए हैं। उपकेंद्र अधिकारी अचल मिश्र ने बताया कि रात्रिकालीन सघन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं विभाग ने ग्रामीण क्षेत्र के 11 केवी फीडर सधुवापुर और हैदरपुर की विद्युत क्षमता बढ़ा दी है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

