तंबौर/सीतापुर। शारदा नदी में तीन दिन पहले डूबी किशोरी का शव बुधवार को घटना स्थल से करीब छह किलोमीटर दूर लखनीपुर के पास नदी में उतराता मिला। शव दिखाई देने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। जानकारी मिलते ही लखपड़ा निवासी जगदीश समेत परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान 15 वर्षीय कोमल के रूप में की। बताया गया कि सोमवार को किशोरी मीतमऊ के पास नदी पार करते समय गहरे पानी में चली गई थी, जिससे वह डूब गई। घटना के बाद से स्थानीय गोताखोर लगातार उसकी तलाश में जुटे थे। करीब 48 घंटे बाद शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी बृजेश राय ने कहा कि मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

